Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

पत्नी के खर्चों से तंग आकर पति ने ढाई लाख की सुपारी देकर करवा दी हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को किया गुमराह

64

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पति ने पत्नी के खर्चों से तंग आकर पत्नी की हत्या की साजिश कर अपने दोस्तों की मदद से बाइक से भाई के साथ जा रही पत्नी की मोटरसाइकिल का कार से एक्सीडेंट करा दिया, जिसमें इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी, जिस के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है और आरोपी पति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड़ क्षेत्र का है,13 अगस्त को विक्की फैक्ट्री के पास दुर्गावती अपने भाई संदेश के साथ बाइक पर जा रही थी जिसको कार ने टक्कर मारी थी।

तत्काल भाई बहन को अस्पताल लाया गया,जहां दुर्गावती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी पुलिस को जांच में पता चला कि दुर्गावती के उसके पति से संबंध कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे थे, जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि अजय भार्गव ने दुर्गावती से दूसरी शादी की थी और वह अपनी पत्नी के खर्चों से परेशान था ऐसे में पत्नी को ठिकाने लगाने उसने अपने दोस्तों के साथ पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत की योजना बनाई।

जिस में उसने झांसी के रहने वाले कुछ दोस्तों को कार से ग्वालियर बुलाया और विक्की फैक्ट्री के पास इन आरोपियों ने भाई के साथ जा रही महिला की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दुर्गावती की मौत हुई है, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है,जिसमें आरोपी पति और कार के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.