Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में MP के इंजीनियर ने गंवाई जान, पलक झपकते ऐसे आई मौत

49

सीधी : मध्य प्रदेश की सीधी जिले के रहने वाला एक व्यक्ति की जम्मू कश्मीर में आतंकियों की गोली का शिकार हो गया। जहां गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। यह पूरी घटना रविवार की फिर रात की बताई जा रही है। जहां रविवार की देर रात मजदूरों के साथ इंजीनियर काम करवा रहे थे। यहां टनल का काम चल रहा था तभी अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में सात लोगों की मौत हो गई जिसमें सीधी के रहने वाले अनिल शुक्ला भी शामिल है।

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिथौरा के रहने वाले अनिल शुक्ला पिता विश्वनाथ शुक्ला (45) जेपी फैक्ट्री में बतौर सिविल इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। जहां वे अपना कार्य बखूबी तरीके से कर रहे थे लेकिन आतंकवादियों की गोली का वह निशाना बन गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि पहले तक यह जानकारी नहीं थी कि वह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं बल्कि उन्हें बिहार का बताया गया था लेकिन जैसे कार्यवाही और जांच आगे बढ़ी तब सभी को यह पता चला कि वे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं। हालांकि सीधी जिले का वह गांव अभी भी इस बात से अनजान है कि उस क्षेत्र का एक व्यक्ति आतंकवादियों की गोली का निशाना बन गया है।

अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला आज वह व्यक्ति अपने पूरे परिवार को छोड़कर चला गया है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। जो बेटा कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ता है तो वही बेटी बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है। हालांकि उनके गृह ग्राम भले सीधी जिला हो लेकिन वह कई सालों से रीवा में रहकर बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.