Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छतरपुर पुलिस ने पकड़े गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार

35

छतरपुर। मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब, नशीली सामग्री जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना बंशिया क्षेत्र के ग्राम धावा में एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम धावा संबंधित स्थान पर पहुंची। विधिवत कार्यवाही कर एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर लगे कुल छोटे बड़े पेड़ 36 नग कुल मादक पदार्थ का वजन करीब 45 किग्रा एवं कुल कीमत करीबन 2 लाख रूपये जब्त किया गया।

आरोपी रजोल सिंह राठौर पिता झल्ला सिंह निवासी ग्राम धावा थाना बंशिया जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बंशिया में एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विवेचना कार्यवाही जारी है।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदला निरी. कमल सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बंसिया उपनिरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल झा, थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय, चौकी प्रभारी बछौन उनि. शैलेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.