Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

MP में महिला वर्कफोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने के लिए जल्द बनेगा ऑनलाइन पोर्टल- मंत्री निर्मला भूरिया

106

भोपाल : महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्य प्रदेश वित्त एवं विकास निगम की 79वीं संचालक मण्डल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान कार्यों की प्रगति तथा निगम के सुदृढ़ीकरण के लिए नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिला-बाल विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिला वित्त विकास निगम इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से प्रदेश के महिला वर्कफोर्स के लिये रिसोर्स पूल तैयार करें। निगम ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर प्रदेश की महिला वर्कफोर्स की कौशल दक्षता का परीक्षण कर उन्हें कुशल, अर्द्ध-कुशल तथ अकुशल श्रेणी में वर्गीकृत करें। अकुशल ओर अर्द्ध-कुशल महिलाओं को प्रशिक्षण दें। निर्मला भूरिया ने कहा कि म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम प्रदेश के सभी विभागों में महिला वर्कफोर्स की मांग अनुसार रिसोर्स पूल से कुशल, अकुशल और अर्द्ध-कुशल श्रेणी महिला वर्कफोर्स को संबंधित विभाग को उपलब्ध करा सकेगा।

निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निगम को एक नई भूमिका में आना होगा। विभिन्न विभागों से समन्वय के लिए निगम के अंतर्गत चैनल पार्टनर को सूचीबद्ध करें। उन्होंने दूसरे राज्यों में महिला वित्त विकास निगम किस तरह कार्य कर रहे हैं, उस मॉडल का टीम भेजकर अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

महिला वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध संचालक निधि निवेदिता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित ऐसे उत्पाद, जो गुणवत्तापूर्ण हों एवं विपणन संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति करते हो, का चिन्हांकन कर बाजार से लिंक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर एक या दो उत्पाद जैसे कोदो-कुटकी से निर्मित बिस्कुट, कुकीज, नमकीन आदि, जो आवश्यक लायसेंस एवं पंजीकरण की पूर्ति करते हैं, को ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे अमेजॉन आदि पोर्टल पर जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में आयुक्त महिला-बाल विकास सूफिया फारुकी वली, महिला वित्त एवं विकास निगम के महाप्रबंधक अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.