Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

आप शेरो-शायरी पर ध्यान दें… इमरान प्रतापगढ़ी पर रामेश्वर शर्मा ने कसा तंज, छतरपुर मामले को लेकर कही थी ये बात

84

भोपालः छतरपुर के सिटी कोतवाली थाने पर हमले के बाद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अब देशभर में सियासत गर्म हो गई है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक जाति विशेष के प्रति नफरत भरी कार्रवाई बताया। अब उनके बयान पर मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। शर्मा ने कहा है कि इमरान प्रतापगढ़ी शेरो-शायरी पर ध्यान दें। प्रताप तो हमारे पास है। वह तो अपनी गढ़ी बचाए।

क्या कहा था इमरान प्रतापगढ़ी ने?

दरअसल, इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर घटना का जिक्र करते हुए लिखा, ”भाजपा सरकार की मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत का एक और उदाहरण देखिये, मध्य प्रदेश के छतरपुर में मुख्यमंत्री के इशारे पर हाजी शहज़ाद के घर को ज़मींदोज़ कर दिया,जी दुनिया भर में सबका साथ-सबका विकास का नारा लगाते फिर रहे हैं और उनकी राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं, संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोज़र के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाऊंगा”।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.