Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आलिया भट्ट की Alpha में कैमियो करेंगे ऋतिक रोशन, रोल को लेकर सामने आई ये जानकारी

35

Yrf स्पाई यूनविर्स की अब तक पांच फिल्में सामने आ चुकी हैं. सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ से इस यूनिवर्स का सिलसिला शुरू हुआ था. उसके बाद ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में आईं. वहीं अभी और कई फिल्में आनी बाकी हैं. Yrf के बैनर तले ‘अल्फा’ नाम की भी एक फिल्म पर काम चल रहा है, जिसमें लीड रोल में आलिया भट्ट होने वाली हैं. ये फिल्म भी इस यूनिवर्स का हिस्सा है. अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि ऋतिक रोशन भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं.

दरअसल, साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘पठान’ में हमने देखा था कि सलमान ने ‘टाइगर’ बनकर कैमियो किया था और फिर सलमान की ‘टाइगर 3’ में शाहरुख ने पठान बनकर एंट्री की थी. आलिया की अल्फा में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक ‘अल्फा’ में ‘वॉर’ के कबीर बनकर कैमियो करते दिखेंगे. इस फिल्म में उनका रोल कैसा होगा इस बारे में भी अपडेट आया है.

आलिया की ‘अल्फा’ में कैसा होगा ऋतिक रोशन का रोल?

रिपोर्ट में ऋतिक के रोल के बारे में कहा गया कि वो आलिया के मेंटॉर के रोल में नजर आएंगे. गौरतलब हो कि आलिया बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से ना सिर्फ फैन्स के दिलों में बल्कि इंडस्ट्री में भी खूब जगह बनाई है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई अलग-अलग तरह के रोल किए हैं, लेकिन ‘अल्फा’ में उनका किरदार काफी अलग होने वाला है. वो इस फिल्म में स्पाई एजेंट के रोल में एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं. वहीं मेंटॉर बनकर ऋतिक उन्हें गाइड करेंगे. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है.

फिल्म की शूटिंग जारी

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं. वो भी अहम रोल में होंगी. ये पिक्चर अभी अपने शूटिंग फेज में है. जुलाई से इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हुआ है. शिव रावल इस पिक्चर को डायरेक्ट कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं आई है. इससे पहले इसी यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज होने वाली है, जिसमें एक बार फिर से ऋतिक कबीर बनकर धमाका करेंगे.

कब रिलीज होगी ‘वॉर 2’?

‘वॉर 2’ अगले साल 14 अगस्त को रिलीज होगी. पहले पार्ट को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था, लेकिन इस बार डायरेक्शन की कमान अयान मुखर्जी संभाल रहे हैं, जिन्होंने साल 2022 में रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र’ डायरेक्ट की थी. ऋतिक के के साथ कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. कहा जा रहा है कि उनके लिए एक शानदार एंट्री सीक्वेंस भी फिल्माया गया है. कियारा एक फाइटर के तौर पर एंट्री करेंगी.

‘वॉर 2’ को बड़ा बनाने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी कास्ट किया है. वो इस फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे. इसका पहला पार्ट साल 2019 में आया था, जिसने वर्ल्डवाइड 471 करोड़ का कारोबार किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.