Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख म... उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए... सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक

युवक को जमीन पर गिराया, फिर 18 बार उस पर भांजी लाठी; महिला की दबंगई का Video

39

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए. एक दुकानदार ने अपनी महिला मित्र को बुला लिया. फिर बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई. महिला ने दबंग रूप अख्तियार कर लिया. उसने लाठी उठाकर दनादन वार कर दिए. दुकानदार युवक को सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा. महिला ने युवक को इस कदर पीटा कि वो लड़खड़ाने लगा. उसे गंभीर चोटे आई हैं.

मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन होकर खड़े रहे. किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की. इसी बीच किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. महिला की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और युवक पर मुकदमा दर्ज किया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहारा चौराहे की है. महिला की दबंगई के चर्चे पूरे जिले में हो रहे हैं.

उधारी को लेकर हुआ विवाद

गांव पचकोहरा निवासी दरोगा नाम के व्यक्ति की चौराहे पर अपनी पान की दुकान है. वह गांव के ही सलीम की दुकान पर पान मसाला लेने के लिए गया हुआ था. इस बीच सलीम ने अपने उधार के पैसे मांगे.इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. बात गाली गलौच और हाथापाई तक आ गई. दरोगा ने अपनी दोस्त संगीता उर्फ नेहा को मौके पर बुला लिया. फिर दोनों ने मिलकर सलीम की पिटाई लगा दी. संगीता ने पास में ही पड़ी लाठी से उसको जबरदस्त तरीके से पीट दिया.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचकोहरा चौराहे पर उधारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. इस मारपीट के मामले में एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले में दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.