Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

मां के सामने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या आरोपित तीन साल के बेटे को लेकर फरार

37

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र स्थित लोधा कालोनी(महूनाका चौराहा) में सोमवार दोपहर में शराब के पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपित पति घटना के बाद अपने साथ छोटे बेटे को लेकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी कपिल शर्मा के अनुसार पिंकी मंजे(35) की पति अनिल ने हत्या की है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिंकी की जिस समय हत्या हुई जब अनिल की मां भी मौके पर ही मौजूद थी।

आरोपित अनिल शराब का आदी है, वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इसपर पिंकी ने मना किया तो उसका घर में रखे चाकू से गला रेत दिया। वह काफी देर तक तड़पती रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

आसपास के रहवासियों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। अनिल कई बार पिंकी के साथ मारपीट कर चुका है। इसके चलते वह द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित मायके में रहने चली गई थी।

15 दिन पहले ही अनिल उसे वापस यहां लेकर आ गया। दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। आठ, पांच और तीन साल के बेटे हैं। मायके वालों को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे, बेटी के शव को देखकर पिता सहित अन्य रिश्तेदार रोने लगे।

वह पुलिस के सामने आक्रोशित होकर कहने लगे कि हमारी बेटी के हत्यारे को छोड़ना मत। दो बेटे भी बार-बार मां को याद कर बिखलते रहे, जिन्हें स्वजन संभालते रहे। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा सहित बस स्टैंड पर भी तलाश कर रही है।

अमरनाथ गए पिंकी के दो भाई

मृतिका के तीन भाई प्रवीण, अमित और बिरजु है। इनमें से दो भाई अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं। बहन की मौत की सूचना मिलने के बाद वहां से रवाना हुए। मायके वालों ने बताया कि पहले फलों का ठेला लगाता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काम नहीं कर रहा था। शराब पीने के पैसे को लेकर वह आए दिन पिंकी के साथ विवाद करता था।

प्रापर्टी व्यवसायी ने की आत्महत्या

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी ब्रोकर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उस पर काफी कर्जा हो गया था। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.