Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

झमाझम बारिश के बीच श्रावण सवारी में दो रूपों में भक्तों को दर्शन देने निकले भगवान महाकाल

33

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर सें श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकली। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर व हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।

जैसे ही सभा मंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन शुरू हुआ। झमाझम वर्षा शुरू हो गई। पालकी जब नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई वर्षा हो रही थी। पुजारियों का कहना था कि भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए इंद्रदेव काले मेघों पर सवार होकर आए हैं।

मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी ने राजाधिराज महाकाल को सलामी दी। इसके बाद भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सवारी शिप्रा तट की ओर रवाना हुई। सोमवती अमावस्या के संयोग में निकली भगवान महाकाल की दूसरी सवारी के दर्शन के लिए देशभर से करीब तीन लाख लोग उज्जैन पहुंचे थे।

भारी वर्षा के बावजूद भक्त भगवान महाकाल की एक झलक पाने के लिए सवारी मार्ग पर खड़े हुए थे। परंपरागत मार्ग से होकर सवारी शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात पालकी पुन: मंदिर की ओर रवाना होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.