Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

करंट लगने के बाद खंभे पर लटका रहा शव, बिजली विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान

41

आरोन: गुना जिले के आरोन कस्बे के सिरोंज मार्ग पर बिजली सुधारने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक बिजली कंपनी का आउट सोर्स कर्मचारी बताया जा रहा है। हादसे के बाद वह करीब एक घंटे तक खंभे पर ही लटका रहा। बाद में कर्मचारियों ने आरोन सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, मधुसूदनगढ़ निवासी 30 वर्षीय आनंद प्रजापति बिजली कंपनी के लिए आरोन में आउटसोर्स पर काम कर रहा था। 15 अगस्त को लगभग शाम 5 बजे कंपनी का स्थाई अमला सिरोंज रोड पर बिजली सुधारने के लिए गया था। इस दौरान आनंद को एक खंभे पर चढ़ा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने की वजह से आनंद को करंट लगा और वह खंभे पर ही चिपक गया। घटना को देखकर बजाए अपने साथी को बचाने का प्रयास करने के, मौके पर मौजूद सभी कर्मचारी भाग गए खड़े हुए और शव घण्टों खंभे पर चिपका रहा। लोग वीडियो बनाते रहे। बहुत देर के बाद कंपनी के कुछ लोग आए और आनंद को खंभे से उतारकर आरोन सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आनंद का शव गुना जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। करीब 9 बजे आनंद के परिजनों को अन्य माध्यमों से खबर लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बताया गया कि आनंद की मौत हो चुकी है और उसका शव पोस्टमार्टम कक्ष में है। आनंद की मौत का जिम्मेदार परिजन बिजली कंपनी के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को ठहरा रहे हैं, जिनकी गलती से सप्लाई चालू की गई और आनंद खंभे से ही चिपक गया।

बहरहाल इससे पहले गुरुवार देर शाम को खंभे पर लटके आनंद प्रजापति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखकर लोगों द्वारा बिजली कंपनी के अमानवीय दृष्टिकोण को न केवल कोसा जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। आनंद अपने घर में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था उसकी मौत के बाद छोटे-छोटे दो बच्चों और पत्नी के भरण-पोषण का संकट भी मंडरा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.