Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अम्बाला में रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने कांवड़ियों को रौंदा: 1 की मौके पर मौत, MM अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस का हमला— "अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुए तो बीजेपी करेगी... मुरैना: सरकारी स्कूल में शिक्षक गायब, 4500 रुपये वाली प्राइवेट शिक्षिका पढ़ाती मिली; हेडमास्टर को मि... बारिश में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव: भोपाल में हाथ में तिरंगा थामे निकाली यात्रा, बच्चों के लिए तो... संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव: MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अवमानना प... उमरिया में झमाझम बारिश से लबालब हुआ जोहिला डैम: 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, निचले इलाकों में हाई अलर... पन्ना में एक घंटे की बारिश से खुला विकास के दावों का पोल: कृष्णगढ़ में घरों में घुसा नाले का गंदा पा... खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को...

मुंबई में फिर हिट एंड रन केस, वर्सोवा बीच पर युवक के ऊपर दौड़ाई कार, एक की मौत

53

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिट एंड रन के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे. नया मामला अब वर्सोवा बीच का है. यहां कार सवार दो युवकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जमीन पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना सोमवार की अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

इनमें एक आरोपी की पहचान बॉलीवुड के कोरियोग्राफर शुभम डोंगरे के रूप में हुई है. यह मुंबई का रहने वाला है. जबकि उसका साथी नागपुर का रहने वाला निखिल जवाडे है. पुलिस ने इन दोनों ही आरोपियों को जरूरी पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया है, जहां से इन्हें आगे की पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी जब्त करते हुए इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है.

नशे में चूर थे दोनों आरोपी

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों आरोपी शराब के नशे में चूर थे. पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रिक्शा चालक गणेश के रूप में हुई है. हादसे के वक्त गणेश और उसका साथी बर्सोवा बीच पर सो रहे थे. पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी इगतपुरी से हुई है. वारदात के बाद यह दोनों मौके से फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इनका पीछा करते हुए अरेस्ट किया है.

दो महीने में आधा दर्जन मामले

मुंबई में हिट एंड रन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मुंबई पुलिस के आंकड़ों के ही मुताबिक अकेले मुंबई महानगर में ही करीब आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं. जबकि आसपास के जिलों में इसी तरह के कई और मामले सामने आए हैं. पुलिस इन सभी मामलों में नए कानून के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.