Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

39

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों के कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अचानक मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही. मौसम लगातार साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का अभी असर दिखने लगा है, लेकिन कई जिलों में हो रही हल्की बर्फबारी की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते दिन यानी मंगलवार को दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं मैदानी जिलों ऊना, मंडी और हमीरपुर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. जबकि राजधानी शिमला में भी तेज धूप की वजह से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं.

मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जो की अलग-अलग जिलों में अलग- अलग रहा. तापमान में इस अचानक बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी बदलाव हुआ है.

किन जिलों में कितना न्यूनतम तापमान

राज्य के देहरा गोपीपुर और नेरी में न्यूतमताप सबसे अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 6.9, कल्पा 3.6, धर्मशाला 10.3, ऊना 10.2, नाहन 13 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं केलांग में माइस 4.1, कुकुमसेरी -3.8 और ताबो माइनस 2.5 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

पालमपुर 10, सोलन 9, मनाली 4, कांगड़ा 10.5, मंडी 8.2, बिलासपुर 10, चंबा 8.5, डलहौजी 10.5, कुकुमसेरी -3.8, जुब्बड़हट्टी 12.4, बरठीं 6.9, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.7, देहरा गोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 7 और 8 मार्च को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है. 9 मार्च को राज्य की मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना रहने का आसार हैं. सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है. वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.