Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…

33

लाल जोड़ा पहने और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाए एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी. बारात आने वाली थी. लड़की पक्ष के लोग इंतजार कर रहे थे. लेकिन न तो दूल्हा आया और न ही बारात में कोई और. पता चला कि दूल्हा तो फरार है. उसके घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. बाद में लड़की के घर वाले थाने पहुंचे और दूल्हे एवं उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया.

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के हनुमंत विहार में रहने वाली एक लड़की जो कि 11वीं की छात्रा है, उसका स्कूल टीचर शिवम दीक्षित के साथ अफेयर था. टीचर ने छात्रा से वादा किया था कि वो उससे शादी करेगा. बात घर वालों तक पहुंची तो वे भी मान गए. दोनों के घरवालों ने मिलकर शादी की बात तय की. 23 अप्रैल (मंगलवार) को वहीं के गेस्ट हाउस में शादी होनी थी.

लड़की के घरवाले सारा दहेज ला चुके थे. एक नई बाइक भी खरीद रखी थी. मंगलवार को घर में शादी की पूरी तैयारी चल रही थी. मेहमान भी आ गए थे. हलवाई भी खाना बनाने की तैयारी में जुट गया था. लेकिन इसी दौरान लड़की के घरवालों को पता चला कि शिवम दीक्षित के घरवालों ने नौबस्ता थाने में उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट लिखा दी है.

बारात निकलने से पहले ही दूल्हा फुर्र

पता चला कि बारात निकलने से पहले दूल्हा ही घर से गायब हो गया है. लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हे शिवम के पिता मनोज दीक्षित मेरे घर अपने बेटों के साथ आए थे और कह रहे थे कि 5 लाख और एक वैगनआर कार दो तभी हम बारात लेकर आएंगे, नहीं तो शादी नहीं करेंगे. हमने उनसे रिक्वेस्ट की कि हम आपको बाइक दे रहे हैं. साथ में और दहेज भी दे रहे हैं. इसके पहले भी हम आपको 5 लाख दे चुके हैं. लेकिन वे शादी के लिए तैयार नहीं हुए.

लव अफेयर का शक

लड़की के पिता का आरोप है कि शिवम किसी और लड़की से भी फोन पर बात करता था. उन्होंने शक जताया कि शायद इसी कारण वो भाग गया. लेकिन इससे छात्रा की जिंदगी को बर्बाद हो ही गई.लड़की के पिता की तहरीर पर हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. पुलिस का कहना है कि हम दोनों ही मामलों की जांच कर रहे हैं. लड़के वालों की रिपोर्ट और लड़की वालों की रिपोर्ट, दोनों पर कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.