Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

गद्दारों पर हो रहा एक्शन… टेरर नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी

42

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) यूनिट ने कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर रेड मारी है. ये रेड टेरर लिंक की चल रही जांच के मद्देनजर की गई है, जिसकी जानकारी अधिकारियों की ओर से शुक्रवार दी गई.काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ये ऑपरेशन आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रखने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए एक बड़ी जांच का हिस्सा था.

सीआईके ने जिन इलाकों में छापेमारी की है उनमें पुलवामा, शोपियां, बडगाम, श्रीनगर और बारामूला शामिल हैं. एजेंसी की टीमों ने क्षेत्र में एक्टिव आतंकी नेटवर्क से जुड़े सबूत जब्त करने के लिए छापेमारी की है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद से लड़ने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई.

सीआईके की टीम ने शोपियां के सैदपोरा में एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने घर से दो एंड्रॉयड सेल फोन, दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया है. इसके अलावा, छापेमारी के दौरान 18 साल के लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है. ये ऑपरेशन घाटी में आतंकी गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बीच चलाया गया है.

SIA ने 23 मई को 18 जगह की थी छापेमारी

हाल ही में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे क्षेत्र में शांति को अस्थिर करने की दोबारा कोशिश की गई. इस बीच 23 मई को जम्मू प्रांत में टेरर इकोसिस्टम को निशाना बनाते हुए एक जरूरी ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने चार जिलों में 18 स्थानों पर छापे मारे थे. इन छापों के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी.

एसआईए की विशेष टीमों की ओर से स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेटों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई. ये छापेमारी एजेंसी की ओर से स्लीपर सेल को नष्ट करने और क्षेत्र में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा थी. जिन 18 स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें से बारह सुरनकोट उपखंड में और तीन पुंछ जिले की हवेली तहसील में थे. राजौरी शहर (राजौरी जिला), रामनगर (उधमपुर जिला) और रामबन में एक-एक स्थान पर अतिरिक्त ऑपरेशन चलाए गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.