Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत

25

राजस्थान में भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत होने से कोहराम मच गया. मामा शादी के जश्न में डूबे हुए थे और सिर पर मटकी रखकर जमकर नाच रहे थे. नाचते हुए अचानक वह जमीन पर गिर गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

मामा को मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. मामला नवलगढ़ क्षेत्र के लोछवा की ढाणी का है. मृतक नवलगढ़ की चौखानी गैस एजेंसी पर काम करता था और घर-घर गैस सैलेंडर वितरण करता था. मृतक के भाई इंद्राज ढाका ने बताया कि उसके भांजी-भांजे की शादी थी. शादी में सभी लोग खूब खुश थे.

भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा

मृतक का नाम कमलेश है और वह अपने भांजे-भांजी की शादी में गए थे. भांजी दीपिका की शादी 19 अप्रैल को हो गई थी, इस दौरान कमलेश ने भात भर दिया था. 21 अप्रैल को उनके भांजे पंकज की शादी थी. कमलेश अपने भाई इंद्राज ढाका व परिवार के सदस्यों के साथ 20 अप्रैल को छोटा भात भरने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे. इस दौरान उन्होंने छोटा भात भर दिया. इसके बाद कमलेश चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से नाच रहे थे.कमलेश की मौत से शादी के घर में हंगामा मच गया. कमलेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया. गम होने के कारण भांजे की शादी सादगीपूर्ण तरीके से करवा दी गई.

नाचते समय आय हार्ट अटैक

परिजनों के मुताबिक, कमलेश को डांस करते समय हार्ट अटैक आया था. जिसके कारण वह अचानक नीचे गिर गए और फिर उठ नहीं सके. दोस्तों का कहना है कि मृतक काफी खुशमिजाज शख्स थे, नाचने गाने और हंसी मजाक में भी रुचि थी. घटना के दिन भी कमलेश दिल खोलकर सिर पर पानी की भरी मटकी रखकर डांस कर रहे थे. अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.