Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का दुस्साहस: बारात में ढोलक बजा रहे युवक को लगे बंदूक के... उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद: पिछले हिस्से का प्लास्टर गिरने और दर... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जारी किया 'पीडीए प्रणपत्र': बेटी के जन्म पर स... एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में चमके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के... काहिरा के बाहरी रिंग रोड पर ईंधन टैंकर पलटने से हुआ भीषण हादसा: आग की चपेट में आने से 31 लोगों की मौ... सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में: 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस... दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी: ₹2,400 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा भाव... 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने जारी किया 'पीडीए का प्रणपत्र': मंच पर आजम खान और अवधेश प्रसाद...

पत्थर का जाता मारकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

135

कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम तुमान में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है. गुरुवार देर रात यह घटना सामने आई है. पति पत्नी के बीच झगड़ा व मारपीट हुई थी. जिसके बाद पत्नी ने आत्मरक्षा में पत्थर के जाता (गेहूं व अन्य खाद्यान्न पीसने के काम आने वाला एक गोलाकार पत्थर) से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रात भर घर में ही पड़ी रही लाश

घटना के बाद रातभर कमरे में ही मृतक की लाश पड़ी रही. शुक्रवार सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है.

कोरबा पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पत्नी को अपनी कस्टडी में ले लिया है. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार, शराब की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, शराब के नशे में विवाद

एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि गांव तुमान में शराब के नशे में पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद पत्नी ने पति के सिर पर भारी चीज से वार किया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौके पर पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.