Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

रात को विवाद… अगले दिन फोन कर बुलाया, चाकू से गला काटकर उतार दिया मौत के घाट

19

उज्जैन। सेंटपाल स्कूल मार्ग पर बने ट्रांसपोर्ट के गोदाम में एक युवक की हत्या हो गई। तीन बदमाशों ने युवक का गला काट दिया और भाग निकले। युवक का बुधवार रात को ही बदमाशों से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम को वह स्टील फेब्रिकेशन का कार्य कर घर लौटा था। फोन आने पर वह दोस्तों के पास गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि अभय उर्फ मोटू पुत्र कुंदनलाल सेन उम्र 23 वर्ष निवासी ढांचा भवन स्टील फेब्रिकेशन का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब वह दस बजे काम पर गया था। यहां से शाम करीब छह बजे घर लौटा था। इसी दौरान उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया था। इस कारण वह घर से चला गया था।

मौके पर हो गई मौत
  • बताया जा रहा है कि अभय सेंटपाल स्कूल मार्ग पर ढांचा भवन टर्न पर मां कैलादेवी ट्रांसपोर्ट के गोदाम में गया था। यहां उसके कुछ दोस्त शराब पी रहे थे।
  • उसी दौरान विक्की ठाकुर, इरफान निवासी गुलमर्ग कालोनी और मंगलेश नामक बदमाश वहां आए और अभय का गला चाकू से रेत दिया।
  • युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।
रात को ही हुआ था तीनों से विवाद
एएसपी जयंतसिंह राठौर ने बताया कि फिलहाल यह पता चला है कि अभय का बुधवार रात को ही ढांचा भवन में विक्की ठाकुर, इरफान व मंगलेश नामक बदमाशों से विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह वह काम पर चला गया था। शाम को जब वह वापस लौटा तो उस पर हमला किया गया है।
भाई बोला – फोन कर बुलाया
मृतक अभय के बड़े भाई अमन ने पुलिस को बताया कि शाम को जब वह घर लौटा तो उसके फोन पर किसी ने काल किया था। जिसके बाद वह घर से चला गया। उसके कुछ देर बाद ही उसे सूचना मिली थी कि अभय को किसी ने चाकू मार दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के नाम सामने आए हैंं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.