Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

यात्रियों पर गर्म चाय गिरने से मची अफरा-तफरी, तीन झुलसे, दो यात्री ट्रेन से कूदे, मौत

56

सागर/बीना। गोरखपुर से पुणे की ओर जा रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस में यात्रियों के उपर चाय गिरने के बाद अफरा-‘तफरी मच गई। तीन यात्री झुलस गए और दो घबराकर ट्रेन से कूद गए। इससे उनकी मौत हो गई। मामले में जीआरपी, आरपीएफ सहित भानगढ़ थाना पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार ट्रेन नंबर 15029 गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब 7 बजे के आसपास करोंदा स्टेशन के पास से निकल रही थी। इसी दौरान एक वेंडर चाय बेचने के लिए जनरल कोच में आया। वेंडर ने लापरवाही पूर्वक थर्मस को पकड़ा हुआ था और उसका ढक्कन अचानक से खुल गया।

इससे गर्म चाय जनरल कोच में नीचे सो रहे विश्वनाथ पिता रामसेवक उम्र 27 वर्ष निवासी निवासी गोंडा, मनीष पिता भोला राज उम्र 25 वर्ष निवासी महाराजगंज पुणे, दीपक पिता हरिशंकर उम्र 32 वर्ष निवासी गोरखपुर के ऊपर गिर गई। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए।

इस दौरान कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। गेट पर बैठे दो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इधर वेंडर को यात्रियों ने पकड़कर ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।

एक सागर रैफर, दो भर्ती

मामले में मनीष ज्यादा झुलस गया, इस कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर सागर जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। घटना भानगढ़ थाना क्षेत्र की थी, इसलिए भानगढ़ थाना पुलिस दोनों मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल लेकर आई। जीआरपी और आरपीएफ भी मामले में जांच कर रही है। जीआरपी एएसआई मूलचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वेंडर को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.