Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक जलवा: 52वें दिन भी जारी रही बंपर कमाई MP-CG Health News: जांजगीर में जच्चा की मौत पर हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन और तहसीलदार की मौजूदगी में ह... रूसी कब्जे वाले ओलेशकी में भुखमरी के हालात: भोजन न मिलने पर घास और कबूतर खाने को मजबूर नागरिक Share Market Crash: सेंसेक्स 1,124 अंक टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे; जानें बाजार में भारी गिरा... WhatsApp Policy Rules: बल्क मैसेजिंग और अनचाहे संदेशों पर कड़ा एक्शन, जानें व्हाट्सऐप बैन होने से कै... Gaya Janardan Temple: जीवित रहते हुए खुद का पिंडदान! जानें बिहार के भस्मकूट पर्वत पर स्थित अनोखे मंद... UPI in Singapore: चांगी एयरपोर्ट पर नहीं चला गूगल पे, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; जानें विदेश में UPI ... Indore Holkar Stadium Match: टिकटों की किल्लत का फायदा उठा रहे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने जारी किया बड़ा ... LPU Controversy: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बवाल पर पंजाब महिला आयोग सख्त, DC और SSP को भेजा नोटिस Congress Protest in MP: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं और प...

जबलपुर के खजरी खिरिया में भड़की आग, रखी थी ज्वलनशील सामग्री; दो माह पहले फटा था बम

39

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में जहां एक ओर बारिश लगातार हो रही है वहीं दूसरी ओर अमखेरा खजरी-खिरिया बाइपास रोड पर स्थित एक बोरी के गाेदाम में आग गई। आग लगने से हड़कंप मचा रहा। गोदाम में खाली बोरियां और पालीथिन के बैग भी रखे थे जिससे आग तेजी से भड़क उठी। आग भड़कती देख आस-पास रहने वालों भी सकते में आ गए।

सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन, एक टैंकर भेजा

लोगों ने आनन-फानन में नगर निगम के दमकल विभाग काे सूचना दी। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन रवाना किए गए बाद में एक टैंकर भी भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बोरियां, पालीथिन बैग व ज्वलनशील सामग्री रखी थी

नगर निगम के दमकल शाखा के मुताबिक शुक्रवार की अपरान्ह 11:50 बजे अमखेरा खजरी खिरिया के पास गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही पहले दो दमकल वाहन और फिर एक टैंकर रवाना किया गया। गोदाम में बोरियां, पालीथिन बैग सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी जिससे आग तेजी से भड़क रही थी।

धुंए का गुबार, रिमझिम बारिश के चलते आग फैली नहीं

आसमान पर धुंए का गुबार छाया रहा हालांकि रिमझिम बारिश के चलते आग फैली नहीं फिर भी करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। बता दें कुछ दूरी पर शमीम कबाड़ी का गोदाम है, जहां करीब दो माह पहले बम ब्‍लास्‍ट हुआ था। हादसे में मजदूर जान गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.