Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

क्या दिल्ली में इन 3 वजहों से हार गई AAP, समीक्षा में क्या निकला?

39

दिल्ली विधानसभा के चुनावी रिजल्ट के बाद शुरुआती समीक्षा में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के तीन कारण सामने आए हैं. लगातार 10 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने के बाद आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी हार के पीछे यूं तो कई कारण हैं लेकिन, इसके पीछे 3 ऐसी बड़ी वज़ह भी रहीं हैं जिनकी वजह से पूरा चुनाव ही पलट गया. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली. साथ ही अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता अपनी-अपनी सीट पर चुनाव हार गए.

केंद्रीय बजट में लोगों को मिली राहत ने बढ़ाई AAP की आफत!

दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले पेश हुए आम बजट में टैक्स पेयर्स को 12 लाख रुपए की आय पर ज़ीरो टैक्स के ऐलान और उसका मिडिल क्लास पर असर को भांपने में आम आदमी पार्टी असफल रही.

झुग्गी वालों ने AAP को नहीं दिया आसरा!

दिल्ली में इससे पहले के 3 चुनावों में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग AAP के कोर वोटर रहे हैं. लेकिन ये वोटर भी आम आदमी पार्टी से छिटक गया. AAP सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार धनबल के जरिए इस झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले वोटर्स के एक तबके में भी सेंध लगाने में कामयाब हुई.

आखिरी वक्त दी ढील!

आम आदमी पार्टी के रणनीतिकारों के मुताबिक, चुनाव अभियान के आखिरी दिनों में खासतौर पर नामांकन के बाद AAP की इनडोर मीटिंग ना करना भी हार की एक बड़ी वजह बना. सूत्रों के मुताबिक, मिडिल क्लास वोटर्स को साधने के लिए पिछले चुनावों में इनडोर मीटिंग कारगर साबित होती रही हैं.

अब आगे क्या करेगी AAP?

दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी का फिलहाल सबसे बड़ा उद्देश्य पंजाब पर फोकस, देशभर में पार्टी का विस्तार और दिल्ली में बीजेपी की ओर से किए गए वायदों को लेकर सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाना है. आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी में कई अहम संगठनात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.