Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘मेरी आंखों में देखें…’, पाकिस्तानी संसद में दिखा रोमांटिक माहौल, महिला सांसद की बात सुन शरमा गए स्पीकर

34

पाकिस्तान से जुड़े तमाम तरह के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उनमें से कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल खुश कर देते हैं, तो कई वीडियोज लोगों को गुस्से से भी भर देते हैं. फिलहाल पाकिस्तानी संसद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बड़ा ही मजेदार है. इस वीडियो में पाकिस्तान की संसद के स्पीकर और एक महिला सांसद के बीच हुई बातचीत है. उन्होंने संसद के अंदर ऐसी-ऐसी बातें की हैं कि लोग कहने लगे हैं कि पाकिस्तानी संसद का माहौल रोमांटिक हो गया है.

इस महिला सांसद का नाम जरताज गुल बताया जा रहा है, जो इमरान खान कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं. उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर से कहा, ‘स्पीकर सर, आपकी तवज्जो चाहती हूं’, जिसके जवाब में स्पीकर ने कहा, ‘जी प्लीज’. इसके बाद महिला सांसद ने कहा, ‘मेरे लीडर ने मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करनी सिखाई है. सर अगर मुझसे आई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो मैं बात नहीं कर सकती हूं’. इसपर स्पीकर ने कहा, ‘मैं सुन लूंगा, देखूंगा नहीं. आई कॉन्टैक्ट खवातीन (महिला) के साथ अच्छा नहीं लगता. मैं किसी भी खातून की आंख में आंख डालकर नहीं देखता’. स्पीकर की इस बात पर पूरा सदन ठहाके मारकर हंस पड़ा और महिला सांसद को भी हंसी आ गई.

स्पीकर और महिला सांसद की इस मजेदार बातचीत वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Bitt2DA नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘पाकिस्तान की संसद में रोमांटिक माहौल है’. महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख 39 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘स्पीकर साब जेंटलमैन लग रहे. अच्छा है थरूर साब नहीं थे सामने’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘माहौल काफी शायराना है संसद का. तभी ये हाल है देश का’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.