Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे...

एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जयाप्रदा की बड़ी मुश्किलें, रामपुर SP ने बनाई स्पेशल टीम, जल्द होंगी गिरफ्तार

36

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलें चल रहे हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रही थीं। इस पर अदालत ने जयाप्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अब विशेष टीम बनाई है।

जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी। वह सपा प्रत्याशी आजम खान से चुनाव हार गई थीं। इस दौरान उन पर स्वार और केमरी थाने में चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज हुआ था। स्वार में उन्होंने आचार संहिता लगने के बाद भी 19 अप्रैल को नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन कर दिया था।

केमरी थाने का दूसरा मामला

केमरी थाने के पिपलिया मिश्र गांव में जयाप्रदा की एक सभा थी। इस सभा में उन्होंने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस के आरोप पत्र दाखिल करने के बाद इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। जयाप्रदा के खिलाफ इन दोनों ही मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। वह कई तारीखों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहीं थीं।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि अदालत ने जयाप्रदा की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वह कई तारीखों से अदालत में पेश नहीं हुईं थीं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। यह टीम उनके दिल्ली, मुंबई समेत अन्य ठिकानों पर जाकर गिरफ्तार करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.