Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में सनसनीखेज वारदात: चरित्र शंका में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, 2 बच्चों को तालाब में फेंका; ... ऋषिकेश में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, सीढ़ीनुमा बांध पर अटकीं दो जिंदगियां दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या पर भारी बवाल: सौरभ भारद्वाज बोले- 'AAP विधायक कुलदीप... चित्तौड़गढ़ में सनसनी: गांव जाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटे ने पिता को उतारा मौ... छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का हलफनामा, पुलिस बर्बरता के आरोपों से इनकार : झारखंड में JSSC CGL और TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द: कैबिनेट का बड़ा फैसला, चयनित अभ्यर्थियों का सचि... भिंड में भीषण सड़क हादसा: NH-719 पर ट्रक और मजदूरों से भरे वाहन में टक्कर, 8 की मौत व 22 घायल; यूपी ... छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी झारखंड सरकार: JSSC-CGL और JPSC परीक्षाएं रद्द, 16वें दिन टूटी भूख ह गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी: उन्नाव के सोनिक में रैम्प की मिट्टी और गिट्टी बही; 3 महीने पहले ही हु... मॉनसून का रौद्र रूप: बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जार...

पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या, होमगार्ड जवान को घर में और दो युवकों को सड़क पर मौत के घाट उतारा

31

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा में विश्वकर्मा परिवार पारिवारिक विवाद चल रहा था।

इस मामले में कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसी बात के चलते सुबह दोनों परिवारों में हुए विवाद पर दो लोगों की गोली मारकर एवं एक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए

इस घटना में होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा की हत्या की गई है। इस घटना में जहां विक्की और उमेश को गांव के बाहर आम रास्ते पर गोली मारकर हत्या की गई वहीं दूसरी ओर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की घर में ही धारदार हथियारों एवं कुल्‍हाड़ी से हत्या की गई।

हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित थाना प्रभारी एवं अनेक पुलिस बल पहुंच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.