Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

46

 जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नर्रई नाला पहुंचे। रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर बनाए गए हेलीपेड पर स्थानीय विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरक्त करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे।

तैयारियों का जायजा

आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल और वेटरनरी ग्रांउड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम

भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, हेलिकॉप्टर से नर्रई नाला प्रस्थान करेंगे ।

नर्रईनाला पहुँचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

नर्रई नाला से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट रवाना होंगे।

डुमना एयरपोर्ट से कार द्वारा वेटरनरी कालेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे ।

वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.