Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशरूम और कीड़े लगे मसाले जब्त

1

भोपाल। राजधानी के फाइव और थ्री स्टार होटलों में महंगा खाना खाने वाले ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के पिछले दिनों चले औचक निरीक्षण में शहर के नामी होटलों की रसोई में सड़ा, एक्सपायरी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थ मिले थे। कई जगह खराब सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया और नोटिस दिए गए, लेकिन बड़े होटलों के फूड लाइसेंस निलंबित नहीं किए गए। दूसरी ओर, सड़े मशरूम और गंभीर स्वच्छता खामियों के मामले में ड्रैगन हार्स बार एंड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है।

🥩 रेडिसन में खून के धब्बे वाला फ्रोजन मीट, सयाजी में मिला एक्सपायरी चिकन और फिश

पिछले दिनों हुई कार्रवाई के दौरान बड़े होटलों की पोल खुलकर सामने आ गई। कार्रवाई के दौरान ‘होटल रेडिसन’ की जांच में 50 किलो सड़े आलू, बिना मार्क की ब्रेड और फ्रोजन मीट के पैकेट पर खून के धब्बे मिले थे, जबकि होटल के कमरों की डस्टबिन भी बिना ढक्कन के पाई गईं। वहीं, ‘होटल सयाजी’ में एक्सपायरी डेट के बाद भी चिकन और फिश का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम को मीट प्रोसेसिंग और बिक्री से जुड़े जरूरी लाइसेंस तथा पीने के पानी की शुद्धता रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

🍄 पलाश और राजहंस में सड़े मशरूम, द सेलेस्टियल पार्क में 20 किलो सड़ी प्याज जब्त

जांच दल को ‘होटल पलाश’ में आठ पैकेट सड़े मशरूम, बिना लेबल का चिकन मसाला और एक्सपायरी आटा मिला। वहीं, ‘राजहंस होटल’ की रसोई में भी सड़े मशरूम का पैकेट मिला। भोजपुर रोड स्थित ‘द सेलेस्टियल पार्क’ में 20 किलो सड़ी प्याज और एक्सपायरी मसाले मिले हैं।

🪳 रंजीत रिजॉर्ट में गंदे बर्तन और गुरु कृपा की रसोई में मिले कॉकरोच

‘रंजीत रिजॉर्ट’ में गंदे बर्तनों में खाद्य सामग्री परोसी जा रही थी और खुले डस्टबिन मिले। ‘गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स’ की रसोई में चार कॉकरोच, गंदगी में रखे धुले बर्तन और एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। इसके अलावा, ‘अमानते रेस्टोरेंट’ के फ्रीजर में रखी बदबूदार दाल मखनी को मौके पर ही नष्ट कराया गया था।

🗣️ खाद्य सुरक्षा अधिकारी का बयान: जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने इस कार्रवाई पर जानकारी देते हुए कहा, “होटलों से बरामद खराब सामग्री को नष्ट करवा दिया गया है, जबकि एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.