Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

60 मिनट तक सुपर ओवर… फिर भी IPL में नहीं निकला मैच का नतीजा तो होगा ऐसा

48

इंडियन प्रीमियर लीग में क्रिकेट फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जहां फैंस को कई कांटेदार मैच देखने को मिलेंगे. आईपीएल में अभी तक कई बार सुपर ओवर भी खेले जा चुके हैं. सुपर ओवर का इस्तेमाल तब होता है जब दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो जाता है. ऐसे में मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर के तहत एक-एक ओवर खेला जाता है. लेकिन आईपीएल में सुपर ओवर के लिए भी कई खास नहीं है.

IPL में सुपर ओवर के लिए 60 मिनट वाला नियम

साल 2019 तक मुकाबला टाई होने पर एक ही सुपर ओवर होता था. अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता था तो पूरे मैच में ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाली टीमों को जीत दी जाती थी. लेकिन अब सुपर ओवर तब तक कराया जाता है जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल जाता. हालांकि बार-बार होने वाले सुपर ओवर मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने समय सीमा तय कर रखी है. अगर 20-20 ओवर का मैच बराबरी पर खत्म होता है तो आईपीएल में सुपर ओवर के लिए कुल 1 घंटे का समय दिया जाता है.

यानी मेन मैच पूरा होने के एक घंटे बाद तक विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेले जा सकते है. लेकिन बार-बार सुपर ओवर भी टाई होते है तो एक घंटे के बाद अंपायर मैच को रोक सकते हैं. नियम के मुताबिक, अगर मैच रेफरी को लगता है कि 1 घंटे की अवधि का उल्लंघन होने वाला है, तो वह कप्तानों को सूचित करेगा कि कौन सा आखिरी सुपर ओवर होगा. अगर आखिरी सुपर ओवर में भी नतीजा नहीं निकलता है तो मैच बराबर पर ही खत्म कर दिया जाएगा और पॉइंट्स दोनों टीमों में बांटे जाएंगे.

ऐसे खेला जाता है सुपर ओवर

सुपर ओवर में दोनों टीमों को एक ओवर खेलने को मिलता है. जो टीम मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है, उस टीम को सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करनी होती है. इस दौरान एक टीम की ओर से ज्यादा से ज्यादा तीन खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं. लेकिन 2 विकेट गिरते ही पारी समाप्त हो जाती है. अगर सुपर ओवर टाई हो जाता है तो दूसरे सुपर ओवर में वो टीम पहले बल्लेबाजी करती है जो पहले सुपर ओवर में बाद में बल्लेबाजी करती है. वहीं, एक बल्लेबाज कितने भी सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर सकता है, बस उसने चोट लगे बिना मैदान ना छोड़ा होगा.

इन बातों का भी रखा जाता है ध्यान

सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वाली टीम चुनती है कि वह किस छोर से गेंदबाजी करेगी और पिच मुकाबले वाली ही रहती है. हालांकि ग्राउंड अथॉरिटी और आईपीएल मैच रेफरी पिच बदलने का फैसला भी ले सकते हैं. इसके अलावा अंपायर उसी छोर पर खड़े होंगे जिस छोर पर उन्होंने मैच समाप्त किया था.वहीं, गेंदबाजी कप्तान को बॉल बॉक्स में से बॉल चुनने का भी मौका मिलता है और सभी सुपर ओवर में उसी बॉल का इस्तेमाल किया जाता है. दूसरी ओर दो सुपर ओवर के बीच सिर्फ 5 मिनट का भी फासला होता है. इन सब के अलावा अगर सुपर ओवर या उसके बाद के सुपर ओवर किसी भी कारण से समाप्त होने से पहले ही रद्द कर दिए जाते हैं, तो मैच को बराबरी पर खत्म कर दिया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.