Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

ये कैसी मां? 20 महीने के बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

48

असम के सिलचर में एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ जो कुछ भी किया, उसे जानकर लोग गुस्से से भर गए हैं. कथित तौर पर यह महिला अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर कर रही थी. जब चाइल्ड हेल्पलाइन सेल को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मां को घर से हिरासत में ले लिया गया.

असम ट्रिब्यून में छपी रिपोर्ट के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सिलचर के चेंगकुरी इलाके की है. इसके सबूतों में महिला की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शामिल हैं, जो उसकी हरकतों की पुष्टि करते हैं. पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) अब मां और बच्चे दोनों को कस्टडी में लेकर जांच कर रही है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है.

सोशल मीडिया पर इस घटना की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. कई एक्स यूजर्स ने महिला की कड़ी निंदा की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ ने यह सुझाव भी दिया कि बच्चे को किसी प्यार करने वाले और जिम्मेदार परिवार को गोद दे दिया जाना चाहिए.

बच्चे को जबरन सिगरेट पिलाती मां की कथित तस्वीर

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि महिला को मानसिक और भावनात्मक काउंसलिंग की जरूरत है, ताकि वह अपने व्यवहार को समझ सके और सुधार सके. @authorsahil एक्स हैंडल से यूजर ने लिखा है, महिला को इस हरकत के बाद मां कहलाने का कोई हक नहीं है. जबकि @JDSilva2112 हैंडल से यूजर का कहना है कि महिला को काउंसलिंग की जरूरत है.

@UnrealUjjwal एक्स हैंडल से एक और यूजर ने कमेंट किया है, वो दिन गए जब महिलाओं को सहानुभूति और करुणा का प्रतीक माना जाता था. कुछ महिलाएं पुरुषों से भी बदतर हो गई हैं. हालिया घटना उसका जीता-जागता उदाहरण है. कुल मिलाकर, महिला को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.