Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

नगीना की जनता ने 3 लाख वोट BJP को भी दिए हैं… चंद्रशेखर ने योगी सरकार पर क्यों लगाया भेदभाव का आरोप?

50

भीम आर्मी चीफ और नगीना से चंद्रशेखर आजाद ने सांसद बनते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. कहीं वे उत्तर प्रदेश सरकार पर अकराबाद हत्याकांड पर गुंडों को खुली छूट देने का आरोप लगा रहे हैं, तो अब उन्होंने प्रदेश की बिजली व्यवस्था बिगड़ने पर सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है. दरअसल उनके लोकसभा क्षेत्र नगीना में पिछले कुछ दिनों से बिजली की कटौती देखने मिली है, जिसके ऊपर नगीना के नए सांसद आग बबूला हो गए हैं.

बकरीद के मौके पर हुई इस बिजली कटौती के ऊपर चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नगीना में ईद-उल-अजहा के अवसर से लेकर अब तक बिजली की समस्या बनी हुई जिससे क्षेत्र की सम्मानित जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की दिक्कत होने लगी है.”

बीजेपी अपने ही वोटरों को भूल गई

चंद्रशेखर आजाद ने बिजली के ऊपर बोलते हुए कहा, “यूपी सरकार बदले की भावना में इतना गिर गई हैं कि ये भूल गई हैं कि नगीना की सम्मानित जनता ने बीजेपी को भी लगभग 3 लाख वोट दिए हैं. वो अपने इन वोटरों को भूल सकते है पर मेरे लिए नगीना की सम्पूर्ण जनता मेरी अपनी है और इस जनता के हितों के लिए मैं योगी जी से मांग करता हूं कि बदले की इस भावना को छोड़कर क्षेत्र की सम्मानित जनता को बिजली की सुचारू आपूर्ति करें नहीं तो मैं क्षेत्र की सम्पूर्ण सम्मानित जनता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर हूं.” अपने इस ट्वीट में उन्होंने नगीना जिले के जिलाधिकारी, बिजली विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार को भी टैग किया है.

सांसद बनने के बाद भी नहीं भूली जमीनी लड़ाई

चंद्रशेखर आजाद कई सालों से धरने और प्रदर्शन करते देखे गए हैं. वे देश के किसी भी कोने में दलितों के साथ हुए अन्याय के बाद मौके पर पहुंचते दिखाई देते हैं. अब जनता ने उन्हें सांसद बना दिया है. चंद्रशेखर अब संसद में आवाज बुलंद करते दिखाई देंगे, लेकिन उन्होंने जमीनी लड़ाई नहीं छोड़ी है हाल ही में अकराबाद के अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के बाद 18 जून को युवक को इंसाफ दिलाने के लिए अकराबाद के घंटाघर पार्क पहुंचे. चंद्रशेखर ने धरने के दौरान कहा कि यूपी सरकार पर प्रदेश में गुंडों को खुली छूट दे रखी है, ये हत्या भी इसका ही नतीजा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.