Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

विज का बड़ा ऐलान, अब बसों में लगाया जाएगा ये नया सिस्टम… टिकट को लेकर भी किया जाएगा बड़ा बदलाव

37

चण्डीगढ:  हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए टैªकिंग सिस्टम तथा ऐप को भी विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है और प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है तथा यात्रियों को टिकटों को विधिवत पंच और रिकार्ड किया जाता हैं।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें। उन्होंने कहा कि बसों में आटोमैटिक टिकटिंग का सिस्टम लगाया हुआ है और इस सिस्टम को ओर अधिक एंडवास किया जा रहा हैं ताकि अब पेटिम/कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकार्ड भी रह सकें।

परिवहन मंत्री ने कहा कि जहां तक बस अडडों पर बसों के जाने की बात है तो प्रैक्टिकली इसको मॉनिटर करना काफी मुश्किल है, इसलिए उनके द्वारा बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है ताकि एयरपोर्ट पर जहाज की जानकारी के अनुरूप कौन सी बस किस समय पर कहां पर है, का पता चल सकें। इसके लिए बस अडडों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी और यात्रियों को अमुक बस के बारे में पता चल सकेगा।

बसों की जानकारी के लिए ऐप की जानकारी देते हुए श्री विज ने कहा कि बसों की जानकारी के संबंध में एक ऐप भी विकसित की गई है, लेकिन कुछ कमी के चलते उस ऐप पर पुनः बनाने के लिए कहा गया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि मेरी बस कितनी दूर है। इसके अलावा, हमारे द्वारा भी बस के रूट की जानकारी व बस की लोकेशन को देख पाएंगे कि अमुक बस सही रूट पर चल रही है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.