Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

नशे में जवान ने ट्रेन की बर्थ को समझ लिया टायलेट और कर दी पेशाब, बोला प्रेशर में छूट गई

26

मथुरा से  रायपुर जा रहे एक सुरक्षा एजेंसी के जवान ने ट्रेन की बर्थ को ही टायलेट समझ लिया और पेशाब कर दी। यूरीन बर्थ के नीचे की सीट पर बैठी महिलाओं पर आई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान अन्य यात्री भी बर्थ के पास आ गए। जब यात्रियों ने उसे पकड़ा तो उसने बोला कि यूरीन प्रेशर की वजह से छूट गई। बताया जाता है कि जवान शराब के नशे में था। हालांकि शिकायत होने पर जीआरपी के जवान आए और वे केवल फोटो खींचकर ले गए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में मंगलवार रात हंगामा हो गया। मामला ट्रेन के बी-9 कोच का है। रेल कर्मियों का कहना है कोच में सुरक्षा एजेंसी का जवान और उसकी सीट के ठीक नीचे साइड लोअर बर्थ नंबर 23 पर सिकोलाभाठा (छत्तीसगढ़) निवासी महिला और उनका सात वर्षीय बेटा दुर्ग जाने के लिए सफर कर रहे थे।

ट्रेन ग्वालियर के पास पहुंचने वाली थी उस दौरान महिला ने शोर मचाया। महिला ने कहा कि ऊपर की सीट पर सवार जवान ने पेशाब किया है। हंगामा सुनकर दूसरे मुसाफिर उनकी सीट के पास इकट्ठा हो गए। महिला ने पति को भी फोन कर घटना बताई तो पति ने रेलवे से शिकायत की।

पूछताछ में जवान ने बताया कि वह अपने बर्थ से गिर गया था, जिसकी वजह से दबाव में पेशाब निकल गई। बताया जाता था कि जवान नशे में था। ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम कोच में आई । जवान उन्हें नशे में सोता मिला। पुलिसकर्मी उसकी फोटो खींचकर ले गए। उसके बाद झांसी पर भी पुलिस आई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.