Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पहाड़ी से टकराया ट्राला, अंदर फंसे ड्राइवर ने लगाई जान बचाने की गुहार तो ग्रामीणों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला

45

धार। धार- गुजरी रोड़ के भारुडपुरा घाट पर शनिवार सुबह 6 बजे एक ट्राला अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर अंदर ही फंस गया और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाता रहा। ग्रामीण और पुलिस उसका हौसला बढ़ाते रहे और क्रेन की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकर उसे बाहर निकालने में सफलता पाई। ड्राइवर और परिचालक को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे ट्राला (एमच 18 बीजी 1496) धार से धामनोद की ओर जा रहा था। तभी भारुडपुरा घाट पर अंधे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्राला पहाड़ी से टकरा गया। ट्राले के अंदर वजनी केबल थी, जो ड्राइवर के केबिन पर आ गई। जिसके बाद परिचालक इससे टकराकर बाहर जा गिरा और घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए नालछा अस्पताल भेजा गया।

ड्राइवर के पैर में लोहे की केबल आ जाने से वो स्टीयरिंग के वहीं फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और एंबुलेंस से धामनोद अस्पताल पहुंचाया।

 

तेज गर्मी में ग्रामीण ड्राइवर को रूमाल हिलाकर हवा करते रहे

 

ड्राइवर देवीलाल पिता वर्दीचंद उम्र 35 साल निवासी दलोद राजस्थान ट्राले के केबिन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ था। दुर्घटना के बाद वो लोगों से बार-बार मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद ग्रामीण आगे आए और क्रेन को बुलाया गया। इस दौरान तेज धूप होने पर ग्रामीण उसे रूमाल से हवा भी करते रहे। आखिरकर 4 घंटे की मशक्कत के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.