Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

i20 कार का $11$ घंटे का ‘डेथ रूट’! दिल्ली ब्लास्ट की साजिश का पूरा मैप सामने, जांच एजेंसियां कर रही हैं अहम खुलासे

253

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट की जांच में पुलिस को उस हुंडई i20 कार का रूट मैप मिल गया है, जिसमें धमाका हुआ था. जांच में सामने आया है कि ये कार फरीदाबाद से लाल किले की तरफ करीब 11 घंटे पहले निकली थी और रास्ते में कई जगहों से गुजरी थी. सीसीटीवी की जांच के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे कार फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर सबसे पहले दिखाई दी.

इसके बाद सुबह 8:13 बजे ये कार बदरपुर टोल पार कर दिल्ली में दाखिल हुई. सुबह 8:20 बजे, कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप के करीब देखी गई. दोपहर 3:19 बजे कार लाल किला परिसर के पास बनी पार्किंग में दाखिल हुई. वहां करीब तीन घंटे तक पार्क रही. शाम 6:22 बजे कार पार्किंग से बाहर निकली और लाल किले की तरफ बढ़ी. सिर्फ 24 मिनट बाद यानी शाम 6:52 बजे, चलते-चलते कार में जोरदार धमाका हुआ.

कार का नंबर क्या?

जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसका नंबर HR 26 CE 7674 है. वह 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी. उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस वक्त कार के साथ तीन लोग मौजूद थे.

आई 20 कार फरीदाबाद के रॉयल कार जॉन से बेची गई थी. यह कार पुलवामा के रहने वाले तारीक ने खरीदी थी. तारीक को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन फरीदाबाद से जुड़ता नजर आ रहा है.

पुलिस को क्या-क्या शक?

ब्लास्ट में डॉक्टर उमर मोहम्मद के रोल को लेकर दिल्ली पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है. बता दें कि कल फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में जैश से जुड़े मॉड्यूल से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था और जिस i 20 कार में ब्लास्ट हुआ वो भी दिल्ली में उसी तरफ़ बदरपुर बॉर्डर से एंट्री करते दिखी थी. इसीलिए शक है कि कार में मॉड्यूल फरार संदिग्ध डॉक्टर उमर ही सवार था.

पुलिस को शक है कि फरीदाबाद से 20 टाइमर मिले थे. आखिर क्यों आई20 कार को करीब साढ़े तीन घंटे पार्किंग में रखा गया. पुलिस जांच कर रही है कि क्या ब्लास्ट में टाइमर का इस्तेमाल हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.