Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बिहार: पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे; मौके पर रेस्क्यू टीम

33

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने पाल होटल की बिल्डिंग में भीषण आग गई. हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है. उसका शव होटल से निकाला गया है. अभी इसकी किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है. आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है. हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं. वहीं, होटल की छत पर दो कर्मचारी फंसे हुए हैं.

आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया. आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है. आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है. होटल में फंसे कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है.

25 लोगों का किया रेस्क्यू

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है. उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी. फायरकर्मियों ने काफी हिम्मत से आग पर काबू पाया है.

घटना की जांच में जुटे अधिकारी

होटल पाल में लगी आग की खबर से हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर लोगों कोई भारी भीड़ जुट गई. होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जाने लगे. होटल की बिल्डिंग में लगी आग बुझाने और नजदीक की अन्य इमारतों को उससे बचाने की कोशिश की जाने लगी. हवा के साथ आग की बढ़ती लपटों से लोग डरे हुए थे. मौके पर मौजूद पुलिस व अग्निशमन के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.