Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बस में हुई थी दोस्ती, नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

26

इंदौर। राऊ पुलिस ने वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित ने हिंदू नाम बताकर युवती के साथ दोस्ती की थी। इस दौरान उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और कई बार दुष्कर्म किया। वसीम ने दुष्कर्म के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। युवती को जब उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगी तो वसीम उस पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा।

दोस्त के घर ले जाकर पिलाई थी चाय, उसके बाद हुई बेहोश

इंदौर पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता से आरोपित वसीम उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी नकटी का पुल महू से बस में आने जाने के दौरान परिचय हुआ था। आरोपित ने अपना नाम सोनू बताया और उससे बात करने लगा। आरोपित एक दिन बातचीत के लिए राऊ चौराहा स्थित दोस्त के घर ले गया और चाय पिलाई।

पीड़िता कुछ ही देर में बेहोश हो गई, आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिए। इसके बाद भी वह कईं बार संबंध बनाता रहा। एक दिन युवती को उसका एक आईडी कार्ड मिल गया, जिसमें नाम वसीम लिखा था।

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी

 

जब युवती ने इस पर उससे बात की तो वह उसे धमकाने लगा और बोला की तुम भी मुस्लिम बन जाओ। वसीम ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। शुक्रवार को पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.