Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने हाई स्कूल अंबा देव में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया का किया आकस्मिक निरीक्षण

MP के ये तीन सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री, शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को आया फोन..

29

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बीच मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया ,शिवराज सिंह चौहान और धार की सांसद सावित्री ठाकुर को फोन आ चुका है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से इन तीनों नाम को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। सावित्री ठाकुर के पति तुकाराम ठाकुर किसान हैं और सावित्री ठाकुर से पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं था।

सावित्री ठाकुर के परिवार में पति के अलावा उनके दो बेटे हैं। सावित्री ठाकुर दूसरी बार धार लोकसभा सीट से चुनकर आईं हैं। आपको बता दें कि आज शाम को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ लेने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी ,इसके बाद नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.