Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

शनिवार को यह उड़ान न तो मुंबई जाएगी और न ही आएगी

43

जबलपुर। जबलपुर मुंबई जबलपुर के लिए केवल स्पाइस की एक ही उड़ान है, जो सप्ताह में केवल एक दिन शनिवार को है। इस शनिवार को यह उड़ान न जो मुंबई जाएगी और न ही आएगी। स्पाइस जेट द्वारा संचालित की जा रही इस उड़ान को एकाएक रद कर दिया गया। फ्लायर्स ने जब इसका कारण पूछा, तो प्रबंधन ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। हालांकि प्रबंधन ने यह कहा कि वह सभी को रिफंड करेगा। लेकिन एकाएक फ्लाइट रद किए जाने से फ्लायर्स में काफी नाराजगी है।

सभी फ्लाइट्स रहीं फुल

 

इंदौर से जबलपुर और जबलपुर से  इंदौर गई फ्लाइट में 78-78 फ्लायर्स रवाना हुए। वहीं दिल्ली जबलपुर दिल्ली फ्लाइट में कुल फ्लायर्स की संख्या 186 रही। इतना ही नहीं जबलपुर हैदराबाद फ्लाइट में भी 78 फ्लायर्स रवाना हुए। यह सभी फ्लाइट्स फुल रहीं।

 

गुरुवार को नो फ्लाइंग डे मनाया

 

वायु सेवा संघर्ष समिति द्वारा जबलपुर की विमान सेवाओं को सुचारु करने हेतु विगत दो माह से किया जा रहे आंदोलन की कड़ी में गुरुवार को नो फ्लाइंग डे मनाया गया। आंदोलन में शामिल व्यापारी, जनप्रतिनिधि,समाजसेवी सभी एक स्वर में विरोध करने निकले। सैकड़ों लोग वाहनों पर सवार होकर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां पर आमसभा की। यहां हर किसी ने विमान सेवाओं के विस्तार की मांग बुलंद की।

अब घटते घटते पांच पर आ चुकी है

 

विमान सेवा संघर्ष समिति के संयोजक हिमांशु खरे ने बताया की जबलपुर अपने अधिकार तथा सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। एक समय पर जबलपुर में लगभग 16 फ्लाइट्स संचालित होती थी जो कि अब घटते घटते पांच पर आ चुकी है। जबलपुर में हुई फ्लाइट्स की कटौती के विरोध में संघर्ष समिति के आव्हान पर कड़कती धूप में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा सभी का जोश देखते बन रहा था।

 

अजीब सा संघर्षमय माहौल

 

हमें मुंबई की, बेंगलुरु की, चेन्नई की, पुणे की, कोलकाता की, हैदराबाद की फ्लाइट चाहिए ऐसी तख्तियां लेकर विशाल जनसमूह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कोई विमान के स्वरूप का गुब्बारा लेकर आया, किसी ने अपने वाहन को वायुसेवा की मांग से सुसज्जित किया, किसी ने इसी संदर्भ के कपड़े पहने तथा किसी ने आकर्षक नारे तथा स्लोगन लिखे। सभी तरफ एक अजीब सा संघर्षमय माहौल का चित्रण आज डुमना विमानतल पर देखने में आ रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.