Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से, कई पेपर के दिन बदले

38

 जबलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2024 सत्रांत की परीक्षाएं शुक्रवार कसे आरंभ हो रही है। जबलपुर परिक्षेत्र में इग्नू की परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्र में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इग्नू की ओर से जेल बंदियों के लिए भी शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बंदी परीक्षार्थियों के लिए केंद्रीय कारागार में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

यह परीक्षा 15 जुलाई तक आयोजित होगी

 

समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा का प्रवेश पत्र आनलाइन जारी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य संचालित होंगी। यह परीक्षा 15 जुलाई तक आयोजित होगी।

 

18 जून के प्रश्न पत्र 23 को होंगे

इग्नू के जबलपुर स्थित क्षेत्रीय केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 18 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा होने के कारण संबंधित तिथि के प्रश्न पत्र के आयोजन तिथि में परिवर्तन किया गया है। 18 जून काे प्रस्तावित प्रश्नपत्र अब 23 जून (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

 

प्रवेश 30 जून तक

 

इग्नू ने जुलाई-2024 सत्र के समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। प्रवेश की प्रक्रिया आनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश लिंक प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। इग्नू के तीन सौ से अधिक दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम है।

 

एसटी-एससी के लिए नि:शुल्क

 

इग्नू अनुसूचित जाति/ जनजाति के उम्मीदवारों को सामान्य स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम निशुल्क करने का अवसर देता है। इसमें बीए, बीकाम, बीएससी जैसे पाठ्यक्रम सम्मिलित है। इस संबंध में छात्र-छात्राएं जबलपुर स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र से सपंर्क कर अधिकारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.