Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ICC ने टीम इंडिया को दी हैरान कर देने वाली सिक्योरिटी, विराट कोहली को भी मिली स्पेशल कैप

51

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में टीम इंडिया को जॉइन कर लिया है. थकान के कारण हालांकि वो बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को हुए वॉर्म अप मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे. अब वो 5 जून को सीधे आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करने उतरेंगे. इससे पहले पूरी टीम नेट्स में जमकर मेहनत कर रही है और टीम के साथ विराट कोहली भी खूब पसीना बहा रहे हैं. इस दौरान अमेरिका में कुछ खास नजारे देखने को मिले. एक तरफ जहां विराट का स्वागत एक स्पेशल कैप से हुआ, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए हैरान कर देने वाली सिक्योरिटी देखने को मिली.

कोहली को मिला स्पेशल कैप

आईसीसी ने स्वागत के लिए एक खास प्लान बनाया था और न्यूयॉर्क में विराट का स्वागत एक स्पेशल कैप के साथ किया. विराट ने कैप को पाने के बाद इसे गॉड का प्लान बताया. विराट कोहली हमेशा से ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. इसके लिए आईसीसी से वो कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. बीच में तीन साल के लिए उनका एक बुरा दौरा जरूर आया था लेकिन 2023 में उन्होंने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ी और 27 वनडे मुकाबलों में 72 की औसत से 1377 रन ठोक डाले. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. अब आईसीसी ने 2023 में वनडे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विराट को अपनी ODI टीम में शामिल किया है और न्यूयॉर्क पहुंचते ही उन्हें वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है. इसके लिए उन्हें आईसीसी वनडे टीम की स्पेशल कैप भी दी गई है.

टीम इंडिया को मिली जबरदस्त सिक्योरिटी

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एक खास महत्व रखती है. ऐसे में आईसीसी ने न्यूयॉर्क में भारतीय टीम की सुरक्षा का जबरदस्त इंतजाम किया है. न्यूयॉर्क में विराट कोहली कई गार्ड्स से घिरे हुए दिखे. स्टेडियम में जाने के दौरान उनके साथ कई गार्ड्स चल रहे थे, जबकि अन्य कई गार्ड्स बंदूक लिए घोड़ों पर बैठकर पूरे इलाके में अपनी नजरें बनाए हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.