Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

रवीना टंडन पर लगा 3 महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप, गुस्साए लोगों ने एक्ट्रेस को घेरा

107

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं. फिलहाल रवीना अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला समेत 3 महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि काफी सारे लोगों के बीच रवीना टंडन घिरी हुई नजर आ रही हैं.

मोहम्मद नाम के एक शख्स का आरोप है कि रवीना ने बीती शाम नशे की हालत में उनकी मां के साथ मारपीट की है. मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला बांद्रा में स्थित रिजवी लॉ कॉलेज के माना जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में मोहम्मद कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ”मेरी मां, बहन और भांजी रिश्ते के लिए गए थे कहीं पर, वापसी में रवीना टंडन के घर के पास से लौट रहे थे. रवीना टंडन के ड्राइवर ने मेरी मां के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.”

अपनी बात पूरा करते हुए मोहम्मद ने रवीना और उनके ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब उन्होंने उनसे सवाल किया तो वह गाड़ी से बाहर निकले उनकी भांजी को असोल्ट किया और बहुत मारा, उनकी मां को मारा. जब रवीना टंडन गाड़ी से बाहर निकलीं तो वह नशे की हालत में थी और उन्होंने उनकी मां को मारा, उनकी मां का पूरा सिर फट गया. उनकी भांजी को मारा उसका भी पूरा सिर फट गया. वो यहां 4 घंटे से पुलिस स्टेशन में खड़े हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

इतना ही नहीं मोहम्मद का ये भी कहना है कि उनका केस कोई नहीं ले रहा है. उल्टा उन्हीं पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि वो वहां आकर मांडवली कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो में इंसाफ की मांग की है. वहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन लोगों की भीड़ से घिरी हुई नजर आ रही हैं और पास खड़े लोग एक्ट्रेस पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.