Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

52

 उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए अयोध्या से उज्जैन आए एक दर्शनार्थी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाकाल पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शिवचरण पुत्र रामचंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने स्वजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे।

महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर मंदिर में बने अस्पताल के डाॅक्टर को दिखाया गया था। इसके बाद उपचार के लिए उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया था।

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.