Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

चाचा बना दरिंदा… 5 साल की मासूम से रेप कर सत्संग को निकला , रास्ते से उठा ले गई पुलिस

22

राजस्थान के मकराना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 5 साल की मासूम भतीजी के साथ रेप कर दिया. मासूम को काफी चोट आई हैं. अजमेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी को खंभे से बांध दिया. पानी पीने के बहाने से वह वहां से फरार होकर सत्संग में शामिल होने निकल गया. मासूम के साथ रेप की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी नशे की हालत में था.

मामला मंगलवार 27 मई का है. आरोपी शराब पीने का आदी है. वह मंगलवार दोपहर को भी नशे में चूर था. वह अपनी भतीजी को आइस्क्रीम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया. वहां उसने मानवता की सारी हदें पार करते हुए मासूम के साथ रेप किया. घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर पहुंची.

गुस्साए परिजनों ने खंभे से बांधा आरोपी

घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया. गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया. पानी पीने के लिए आरोपी की बहन ने जब उसका हाथ खोला, तभी मौका देखकर आरोपी फरार हो गया. पीड़ित मासूम के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने जयपुर के करधनी थाना के पास से पकड़ा.

घटना के बाद खौंफ में है मासूम

आरोपी की हवस का शिकार बनी मासूम को काफी चोट आई हैं. पुलिस ने घायल बच्ची को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है. बच्ची घटना के बाद सहम गई है. उसके काफी खून बहने से हालत गंभीर हो गई. परिजनों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह काफी डर गई है. मेडिकल स्टॉफ को भी देखकर वह चौंक जा रही है. घटना को लेकर परिजनों में आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा है.

दो साल पहले हुई शादी, छोड़कर चली गई पत्नी

आरोपी की दो साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद वह अक्सर शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता है. इसी से परेशान होकर कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. वह रूपनगढ़ में मार्बल फिटिंग करने का काम करता है. उसके परिवार में 4 भाई और 3 बहनें हैं. आरोपी परिवार में सबसे छोटा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.