Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली की गर्मी बनी जानलेवा, हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत, कैसे करें बचाव?

36

देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. राजस्थान से लेकर यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री से अधिक बना हुआ है. दिल्ली में तो गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी अब जानलेवा बन रही है. राजधानी में गर्मी की वजह से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. बिहार का रहने वाला 40 साल का ये व्यक्ति पाइपलाइन का काम करने वाली एक कंपनी में काम करता था. मंगलवार रात को अचानक उसको तेज बुखार आया था और वह बेहोश हो गया था. व्यक्ति के पड़ोसियों ने गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम में मरीज की मौत हो गई.

बिहार के रहने वाले 40 साल के मरीज को दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज बिना पंखे वाले कमरे में रहता था. रात में अचानक उसको तेज बुखार हो गया था. डॉक्टरों ने बताया कि जब मरीज को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी. मरीज को तुरंत स्ट्रोक यूनिट में भर्ती कराया गया था. बुधवार को दोपहर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इस दौरान उसे ट्रीटमेंट दिया गया. लेकिन स्ट्रोक का असर पूरे शरीर पर हो गया था. ऐसे में मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मौत हो गई. उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री से अधिक हो गया था.

अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज

आरएमएल हॉस्पिटल में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाई गई है. गर्मी से बीमार हुए लोगों को इसमें भर्ती कराया जाता है. इस यूनिट में फिलहाल 2 मरीज भर्ती हैं और दोनों तेज गर्मी के कारण बीमार हुए हैं. आरएमएल के अलावा सफदरजंग, एम्स में भी हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीज हर दिन भर्ती हो रहे हैं. ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को तेज गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है.

क्या हैं लू लगने के लक्षण

दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार बताते हैं कि अगर आपका पसीना नहीं आ रहा है. अचानक हार्ट बीट तेज हो रही है और चक्कर आ रहे हैं तो ये हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं. इस स्थिति में तुरंत अस्पताल जाना चाहिए.

लू से कैसे बचें

दोपहर के समय बाहर न निकलें

हर दो घंटे में पानी पीते रहें

बाहर अगर जाना है तो सिर को कवर रकें

पानी के अलावा नींबू का रस और नारियल पानी भी पिएं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.