Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बांग्लादेश और बंगाल में कोई फर्क नहीं!” सुवेंदु अधिकारी का ममता पर प्रहार- ‘दोनों जगह चरमपंथियों का राज

19

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश और बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए सुवेंदु ने बताया पूरा बांग्लादेश चरमपंथियों के हाथों में चला गया है. यह वहां भी हो रहा है और यहां (बंगाल) भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि कल महिषादल में देवी सरस्वती की मूर्ति को तोड़ा गया. आज नदिया के कृष्णानगर में देवी सरस्वती की मूर्तियों को तोड़ा गया.

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि घटनाएं वहां (बांग्लादेश) भी हो रही हैं और यहां भी. हिंदुओं, हिंदू संस्कृति, हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू पहचान पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं. सिर्फ एक तरह के लोग यह कर रहे हैं. चरमपंथी, कट्टरपंथी, जिहादी राजनीति और जमाती राजनीति करने वाले हिंदुओं को खत्म करना चाहते हैं. बांग्लादेश में बचे हुए मुट्ठी भर हिंदू भी खत्म हो जाएंगे. यहां भी हिंदू परेशान हैं.

बांग्लादेश में पिछले 18 दिन में 6 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ दिनों में कई हिंदुओं की हत्या की गई है. छात्र नेता उस्मान शरीफ हादी की मौत के बाद से ही देश में हंगामा बवाल मचा हुआ है.

कई जिलों में हिंदू घरों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. पिछले 18 दिन में बांग्लादेश में छह हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया. 18 दिसंबर को हिंदू दीपू दास की हत्या हुई थी. इसके बाद बांग्लादेश के चरमपंथियों ने कई हिंदू युवकों को निशाना बनाया.

  1. दीपू चंद्र दास
  2. अमृत मंडल
  3. बिजेंद्र बिश्वास
  4. खोकन दास
  5. राणा प्रताप वैरागी
  6. शरत चक्रवर्ती मणि

बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है. इस साल हिंसा में 184 लोगों की जानें गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.