Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे 15 अगस्त 2026 , स्वतंत्रता दिवस को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम गंगापुर की उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्ष... पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े...

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास अर्धशतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी सचिन तेंदुलकर की बराबरी

75

कोलंबो। एशिया कप 2023 के सुपर चार में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 121 रन बनाए। मैच में रोहित ने 49 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस दौरान चार छक्के और छह चौके जमाए।

शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में बना रिकॉर्ड

इस अर्धशतक के दम पर रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित ने पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जमाकर एक रिकॉर्ड बनाया। भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहीन शाह के पहले ही ओवर में छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफरीदी के पहले ओवर की पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना था, लेकिन छठी बॉल पर रोहित ने छक्का लगा दिया।

एशिया कप में फिफ्टी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। वो 50-50 एशिया कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे एशिया कप में छह फिफ्टी लगाई है। उनके बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तेंदुलकर, जयसूर्या और संगकारा है। तीनों ने पांच-पांच अर्धशतक जमाया है। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका, सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश और कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया है।

सचिन और जयसूर्या की बराबरी कर ली

एशिया कप में सबसे ज्यादा पचास+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम हैं। 12 बार यह उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर ने 9-9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही रोहित शर्मा ने तेंदुलकर और जयसूर्या की बराबरी कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.