Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

राफा में इजराइल के नए हमलों से क्या घबरा गए फिलिस्तीनी? जारी किया बंधकों के जिंदा होने का सबूत

59

राफा में हमले के बाद नए सिरे से शुरू होने जा रही बंधकों को रिहाई और सीजफायर वार्ता निरस्त होने की खबरें हैं. इजराइल सेना द्वारा दक्षिणी शहर राफा का कंट्रोल लेने के बाद गाजा के हालात बद से बदतर हो गए हैं. दुनिया भर से आ रही राहत सामग्री रोक दी गई है और इजराइल सेना के सीधे तौर नागरिकों को निशाना बनाने की भी खबरें हैं. इस बीच फिलिस्तीनी मिलिटेंट ग्रुप इस्लामिक जिहाद ने इजराइली बंधक की वीडियो जारी की है.

इजराइली मीडिया द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे बंदी की पहचान 28 साला साशा ट्रुपानोव के रूप में की गई है. 30 सेकंड की क्लिप में बंदी हिब्रू में बात करता दिखाई दे रहा है. जानकार मिलिटेंट ग्रुप द्वारा वीडियो जारी करने के पीछे का मकसद इजराइल को शांति वार्ता के लिए के मजबूर करना मान रहे है. वीडियो के बंधकों की रिहाई के लिए अभियान चलाने वाले समूहों ने इजराइली अधिकारियों से गाजा में बंद सभी बंदियों की रिहाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया है. हालांकि क्लिप से यह स्पष्ट नहीं है कि फुटेज कहा और कब ली गई हैं.

इजराइल की आक्रामकता के पीछे बंधकों की मौत?

कुछ दिन पहले ही हमास ने एक बयान में कहा था की राफा में 4 बंधकों की देखरेख करने वाले ग्रुप से उसने संपर्क खो दिया है और ऐसा लगता है कि इजराइल सेना की कार्रवाई में उनकी मौत हो गई है. बता दें कि हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर के हमले में 250 के करीब इजराइलियों को बंधी बनाया था, जिनमे से करीब 105 महिलाएं और बुजुर्ग बंदियों को पहले संघर्ष विराम में रिहा किया जा चुका है.

लड़ाई के 8 महीने लंबा खिचने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकतर बंधकों की मौत हो गई है. लेकिन मिलिटेंट ग्रुप के पास इजराइल को झुकाने के लिए बंधकों को जिंदा रखना बहुत जरूरी है, बंधकों की रिहाई की शर्त पर ही इजराइल गाजा में सीजफायर करने के लिए राजी हो सकता है. इस्लामिक जिहाद की इस वीडियो को भी इसी बात से जोड़ कर देखा जा रहा है.

साशा को जिंदा देख क्या बोला परिवार?

साशा की मां ने क्लिप पर टिप्पणी देते हुए कहा, “आज टेलीविजन पर अपने साशा को देखना बहुत ही उत्साहजनक है, लेकिन यह भी मेरा दिल तोड़ देता है कि वह इतने लंबे समय से कैद में है.” बता दें कि 7 अक्टूबर को साशा को उनकी मां, दादी और प्रेमिका के साथ बंदी बना लिया गया था. लेकिन पिछले बंधक डील में उनके परिवार के और लोगों को छोड़ दिया गया.

इजराइल की सरकार ने अपने वार्ता टीम को बंधकों की रिहाई के लिए समझौते करने के लिए मध्यस्थों के साथ बातचीत जारी रखने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक वार्ता का कोई नया दौर शुरू नहीं हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.