Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सोने से पहले भूलकर भी न करें स्किन केयर से जुड़ी ये गलतियां, चेहरा हो सकता है खराब

41

हम सभी अपनी स्किन की केयर करने के लिए बहुत से प्रयास करते हैं जैसे कि चेहरे को साफ करने के लिए एक्सप्लोइटेशन, मॉइस्चराइजर और धूप में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना. लेकिन रात के समय आपकी स्किन को और भी ज्यादा केयर की जरूरत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय आपकी स्किन खुद को रिपेयर करने का काम करती हैं.

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको नाइट केयर रूटीन में करने से बचना चाहिए, वर्ना इससे आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है.

गंदे तकिए का इस्तेमाल

सोते समय चेहरे पर निकलने वाला ऑयल और सिर के बाल तकिए पर ही गिरते हैं. इससे उसके कवर पर धीरे-धीरे बैक्टीरिया और पसीना जमा होने लगता है. इसलिए आपको 3 से 4 दिन बाद तकिए का कवर जरूर बदलना चाहिए.

होठों की केयर न करना

रात में सोने से पहले स्किन पर नाइट क्रीम लगाते हैं. इसी के साथ हमें अपने होठों को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि होठों की स्किन पतली और नाजुक होती है, जो जल्द ही बेजान, ड्राइ और फटने लगती हैं. ऐसे में होठों पर ऐसा लिप बाम लगाना चाहिए जिसमें शिया बटर, ग्लिसरीन या थोड़ा सा नारियल का तेल हो.

ओवर क्लीन न करें

सोने से पहले स्किन पर दिनभर की जमी धूल-मिट्टी को निकालना बहुत जरूरी है. लेकिन चेहरे को जरूर से ज्यादा धोना या साफ करना आपकी स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. क्योकि इससे स्किन ड्राई हो जाती है और नेचुरल बैक्टीरिया भी धुल जाता है, जिससे संक्रमण और ब्रेकआउट हो सकता है. इसके अलावा चेहरे को साफ करने से लिए हर बार फेस वॉश का इस्तेमाल न करें. दिन में 2 बार भी इससे चेहरा साफ करें.

नींद में कंजूसी

ब्यूटी के लिए सही नींद लेना जरूरी है. जो लोग 6 घंटे से कम नींद लेते हैं, उनकी स्किन अच्छी तरह से रिपेयर नहीं हो पाती है. जिसके चलते चेहरे का रंग डल हो जाता है, साथ ही समय से पहले एजिंग साइन दिखने लगते हैं.

गलत प्रोडक्ट्स

आपको हमेशा अपनी स्किन केयर के मुताबिक ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसे में अगर आपको अपनी स्किन टाइप या उसके लिए कौन-सा प्रोडक्ट्स सही है इसके बारे में समझ नहीं आ रहा है, तो आप एक्सपर्ट से भी इसके बारे में सलाह ले सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.