Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

काल भैरव मंदिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वकील के परिवार के साथ मारपीट, एक गंभीर

41

 डिजिटल डेस्क उज्‍जैन। उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर के दर्शन करने पहुंचा मुंबई निवासी सुप्रीम कोर्ट के वकील के परिवार के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। बताया गया कि अज्ञात बदमाशों ने परिवार के नौ लोगों से मारपीट की थी, जिसमें से एक सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वकील अमरदीप को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मुम्बई बोरीवली वेस्ट का रहने वाला है। रविवार को परिवार बाबा महाकाल के दर्शन के बाद काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचा था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। जिसके बाद फूल प्रसाद बेचने वाले जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाने लगे और कहा कि यहां गाड़ी खड़ी की है, तो प्रसाद लेना पड़ेगा।

100 डायल से भी नहीं मिली मदद

बताया गया कि उन्होंने प्रसाद लेने से इनकार कर दिया तो प्रसाद गाड़ी में फेंक दिया और रुपये की मांग की। साथ ही चालक को भी धमकाया। परिवार का कहना है कि करीब 50 से 70 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और हमला कर दिया। वहीं महिलाओं और बच्चियों से भी छेड़छाड़ की। डायल 100 पर भी कॉल करने पर कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचे, साथ ही भैरवगढ़ थाने में भी मामले की शिकायत की गई है।

इन लोगों ने की गई मारपीट

 

अमरदीप भट्टाचार्य, ऋषिकेश, इशिता, अमरदीप, युवराज, अनुपमा, जीत, नेत्रा, शेजल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.