Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की...

सूखा पेड़ धराशायी, चपेट में आने से दादी और पोता की मौत

36

छिंदवाड़ा। सौंसर से बेरड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सौंसर-बेरड़ी मार्ग पर अचानक सूखा पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ धराशायी होने से इसकी चपेट में आने से दादी और पोता दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों बेरड़ी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण ठेकेदार द्वारा पेड़ को कमजोर करने से ही पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है।

सौंसर अस्‍पताल में किया मृत घोषित

इस हादसे के बाद दोनों को सौंसर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सौंसर निवासी हैं।

दादी को काम पर छोड़ने जा रहा था पोता

पोता अपनी दादी को जीनिंग में काम के लिए छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.