Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला

जनसुनवाई की नई व्यवस्था के पहले दिन अव्यवस्था, कलेक्टर ने जमीन पर बैठ कर सुनी दिव्यांग की बात

39

मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी।

आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई प्रारंभ हुई है। इस मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था में बदलाव किया गया जिसके चलते आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले एक ही कक्ष में सभी अधिकारी बैठते थे जहां आवेदक पहुंचकर अपनी समस्या बताते थे लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को अलग-अलग अधिकारियों के कक्ष में जाना होगा। इसके लिए समाधान केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी लेकिन यहां काफी समय लग रहा था। लंबी कतार के कारण आवेदक परेशान होते रहे अपर कलेक्टर सपना लोवंशी और रोशन राय के अलावा कलेक्टर आशीष सिंह ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी माना कि पहला दिन होने से थोड़ी परेशानी थी लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से आवेदकों का जल्द से जल्द निराकरण होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.