Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचे लोग, पुलिस पर मनमानी करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला..

45

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मनमानी से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे ही कुछ फरियादी अपनी तकलीफ लेकर उपमुख्यमंत्री के बंगले पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि पुलिस का अपराधियों को संरक्षण है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस माल बरामद करने के बाद फरियादियों को सामान भी नही लोटा रही है। साथ ही इस तरीके का व्यवहार किया जाता है कि वह दोबारा कंप्लेंट लिखने जाते ही नहीं।

इन फरियादियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जो भोली भाली जनता के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान प्रमिला शुक्ला ने बताया कि उनकी ड्यूटी चुनाव में लगी हुई थी ,इस दौरान घर पर चोरी की वारदात हो गई।

प्रमिला शुक्ला का कहना है कि चोर पकड़ा गया है और उनका सामान भी बरामद हुआ है लेकिन उनको सामान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैं भीषण गर्मी में रीवा से यहां तक आई हूं और डिप्टी सीएम से मुलाकात की है। डिप्टी सीएम ने फोन किया है और मुझे आश्वासन भी दिया है कि आपका सामान मिल जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.